Close Menu
  • Home
  • देशज
  • विदेशज
  • कारोबार
  • तौर-तरीका
  • खुशमिजाजी
  • गुल्ली-डंडा
  • पीआर की बात
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
The Desi PR
Subscribe
  • Home
  • देशज
  • विदेशज
  • कारोबार
  • तौर-तरीका
  • खुशमिजाजी
  • गुल्ली-डंडा
  • पीआर की बात
The Desi PR
  • Home
  • देशज
  • विदेशज
  • कारोबार
  • तौर-तरीका
  • खुशमिजाजी
  • गुल्ली-डंडा
  • पीआर की बात
Home»पीआर की बात»The Desi PR : स्टार्टअप्स के लिए PR क्यों ज़रूरी है?
पीआर की बात

The Desi PR : स्टार्टअप्स के लिए PR क्यों ज़रूरी है?

The DesiPRBy The DesiPRJuly 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
The Desi PR
The Desi PR
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हमारा मानना है कि पहचान नहीं होगी, तो परफॉर्मेंस भी अधूरी लगेगी। आपने एक शानदार आइडिया पर स्टार्टअप शुरू किया। टीम छोटी है, लेकिन जुनून बड़ा है। प्रोडक्ट बेहतरीन है, लेकिन मार्केट में शोर इतना कम है कि आपकी आवाज़ कहीं दब सी जाती है। और तब आप सोचते हैं – “लोग हमें क्यों नहीं जान रहे?”

इसका जवाब है – PR यानी Public Relations। PR सिर्फ खबरों में आने का जरिया नहीं, बल्कि आपके स्टार्टअप की आवाज़, उसका चेहरा और उसका भरोसा है।

कहानी से कनेक्शन बनता है, और PR वही कहानी कहता है

आज के दौर में ग्राहक सिर्फ प्रोडक्ट नहीं खरीदता, वो ब्रांड की स्टोरी से जुड़ता है। अगर आपने किसी गांव की जरूरत को ध्यान में रखकर हेल्थ ऐप बनाया है, या छोटे दुकानदारों के लिए फाइनेंस सॉल्यूशन बनाया है– तो यह सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, एक इमोशनल वैल्यू है। लेकिन जब तक यह कहानी मीडिया, सोशल मीडिया या लोगों तक PR के ज़रिए नहीं पहुंचती – तब तक वो सिर्फ एक अनजान स्टार्टअप बनी रहेगी। “BoAt” ब्रांड को ही लीजिए – इन्होंने म्यूज़िक प्रोडक्ट बनाए, लेकिन PR ने उसे ‘Youth Culture’ और ‘Indian Vibe’ से जोड़ा। नतीजा? लोग सिर्फ हेडफोन नहीं, एक स्टाइल स्टेटमेंट खरीदने लगे।

PR कैसे स्टार्टअप को ग्रो करता है?

  1. पहचान बनाता है – भीड़ में अलग दिखाता है

PR के ज़रिए आपका ब्रांड मीडिया, ब्लॉग्स, न्यूज़ पोर्टल और सोशल मीडिया में दिखने लगता है। लोग आपका नाम सुनते हैं, जानने लगते हैं – पहचान का पहला बीज यहीं बोया जाता है।

  1. इन्वेस्टर्स को आकर्षित करता है

आज का इन्वेस्टर सिर्फ पिच डेक नहीं, पब्लिक इमेज भी देखता है।अगर आपका स्टार्टअप चर्चा में है, मीडिया में आ रहा है – तो यह आपके विज़न पर विश्वास बढ़ाता है।

  1. कस्टमर्स को भरोसा दिलाता है

PR की ताकत ये है कि वो आपके ब्रांड के बारे में लोगों के बीच आपकी पहचान बढाता है, लोगों के बीच आपकी पहचान बढाता है।जब लोग किसी न्यूज़ आर्टिकल में आपके ब्रांड के बारे में पढ़ते हैं, तो उसे प्रमोशन नहीं, सच्ची बात मानते हैं।

  1. अच्छी टीम मिलती है

स्टार्टअप की ग्रोथ में टैलेंट सबसे अहम होता है। PR से आपकी कंपनी की इमेज स्ट्रॉन्ग बनती है, जिससे बेहतर लोग जुड़ना चाहते हैं।

जैसे स्टार्टअप्स पिच करते हैं, वैसे ही PR स्टोरी पिच करता है – फर्क बस इतना है कि एक इन्वेस्टर को, दूसरा पूरी दुनिया को। अब सोचिए – आपका स्टार्टअप भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों को टारगेट करता है, लेकिन आपकी PR स्ट्रैटेजी पूरी अंग्रेज़ी में है! तो क्या आप अपनी ही ऑडियंस से मिस-कम्युनिकेशन नहीं कर रहे?

The Desi PR इस गैप को भरता है।

हम आपके ब्रांड की कहानी हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में, लोकल मीडिया, हाइपरलोकल प्लेटफॉर्म्स, और देसी अंदाज़ में कहने में माहिर हैं। हमारा विश्वास है कि “ब्रांड बनने से पहले, आवाज़ बनना ज़रूरी है। और वो आवाज़ अपनेपन वाली होनी चाहिए।”

Desi PR PR Public Relation Starts up
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
The DesiPR

    Related Posts

    The Desi PR : जब ग्राहक हिंदी में सोचता है, तो PR अंग्रेज़ी में क्यों बोलता है?

    July 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • देशज
    • विदेशज
    • कारोबार
    • तौर-तरीका
    • खुशमिजाजी
    • गुल्ली-डंडा
    • पीआर की बात
    © 2026 Thedesipr.com. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.