Close Menu
  • Home
  • देशज
  • विदेशज
  • कारोबार
  • तौर-तरीका
  • खुशमिजाजी
  • गुल्ली-डंडा
  • पीआर की बात
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
The Desi PR
Subscribe
  • Home
  • देशज
  • विदेशज
  • कारोबार
  • तौर-तरीका
  • खुशमिजाजी
  • गुल्ली-डंडा
  • पीआर की बात
The Desi PR
  • Home
  • देशज
  • विदेशज
  • कारोबार
  • तौर-तरीका
  • खुशमिजाजी
  • गुल्ली-डंडा
  • पीआर की बात
Home»कारोबार»फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज ने रचा इतिहास ,ग्राहकों और ऑर्डर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल
कारोबार

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज ने रचा इतिहास ,ग्राहकों और ऑर्डर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल

The DesiPRBy The DesiPROctober 21, 2026Updated:October 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Screenshot
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल को इस साल ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 9 अक्टूबर को शुरू हुई इस सेल के पहले घंटे में ही भारत में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हर 15 में से एक ग्राहक ने फ्लिपकार्ट पर विजिट किया।

इसके बाद अगले 11 दिनों के दौरान देश में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हर 10 में से करीब 9 ग्राहकों ने फ्लिपकार्ट का रुख किया। पिछले साल के मुकाबले यूनिक विजिटर्स की संख्या में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, ऑर्डर्स, बेची गई यूनिट्स और खरीदारों की संख्या में भी पिछले साल की तुलना में करीब 20 से 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

यह बढ़ोतरी अलग-अलग शहरों, आयु वर्गों और प्रोडक्ट कैटेगरी में देखने को मिली। कुल खरीदारों में लगभग आधे जेन जी (Gen Z) थे, जबकि करीब 60 प्रतिशत खरीदार टियर-2 और उससे छोटे शहरों से आए। वहीं, ब्यूटी, ग्रूमिंग और जनरल मर्चेंडाइज कैटेगरी में खरीदारों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी।

लोगों ने क्या खरीदा: ब्यूटी, ग्रूमिंग और जनरल मर्चेंडाइज कैटेगरी में खरीदारों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी, जबकि लाइफस्टाइल कैटेगरी में खरीदारों की संख्या में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सेल के शुरुआती घंटे में लार्ज अप्लायंसेज कैटेगरी में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, पूरी सेल के दौरान महंगे प्रोडक्ट्स की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 9 गुना रही।

इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों ने रोजमर्रा की पर्सनल केयर से जुड़ी चीजों और फैशन प्रोडक्ट्स से लेकर बड़े और महंगे प्रोडक्ट्स तक की खरीदारी की।

फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) पर नए ग्राहकों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले 1.7 गुना बढ़ी। टियर-2 और उससे छोटे शहरों में छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, जबलपुर और मेरठ सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल रहे। इन शहरों के ग्राहकों ने रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के अलावा लैपटॉप, गेमिंग टैबलेट और एयर फ्रायर जैसे प्रोडक्ट्स की भी खरीदारी की।

सेलर्स और एमएसएमई: सेल के दौरान लेनदेन करने वाले 31 प्रतिशत सेलर्स के कारोबार में सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी (2 गुना) बढ़ोतरी दर्ज की गई। टियर-2 और उससे छोटे शहरों के सेलर्स के कारोबार में 2.15 गुना वृद्धि हुई। इनमें भिवाड़ी के सेलर्स ने 2.6 गुना, पानीपत के सेलर्स ने 2.5 गुना, तिरुपुर के सेलर्स ने 2.1 गुना और हिसार के सेलर्स ने 2 गुना वृद्धि दर्ज की।

सेल के शुरुआती घंटे के आंकड़ों से यह स्पष्ट हुआ कि भारत में त्योहारों के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग का चलन कितनी मजबूती से अपनी जगह बना चुका है। अगले 11 दिनों के दौरान भी यही रुझान अलग-अलग शहरों, प्रोडक्ट कैटेगरी और सेलर्स के बीच देखने को मिला।

 

BBD Big Billion days Flipkart Flipkart Minutes
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
The DesiPR

    Related Posts

    गणेश चतुर्थी पर फ्लिपकार्ट मिनट्स पर 2.5 गुना बढ़ी खरीदारी

    September 14, 2026

    भारतीय कंपनियां सप्लाई चेन में ला रहीं विविधता, इन्वेंट्री बढ़ाकर विकास पर दे रहीं जोर

    August 31, 2026

    बीमा नियामक IRDAI का कड़ा एक्शन: तय सीमा से अधिक खर्च करने पर निवा बूपा और एको जनरल पर 6 महीने तक नई शाखाएं खोलने पर प्रतिबंध

    August 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • देशज
    • विदेशज
    • कारोबार
    • तौर-तरीका
    • खुशमिजाजी
    • गुल्ली-डंडा
    • पीआर की बात
    © 2026 Thedesipr.com. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.